Home Breaking News वैश्विक संकट के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा, आम लोगों...

वैश्विक संकट के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा, आम लोगों पर बढ़ा महंगाई का बोझ

43
0

देशभर के करोड़ों घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 942 रुपये हो गई है।

गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलेंडर 60 रुपये की वृद्धि की गई थी। लगातार दूसरी बार हुई मूल्य वृद्धि से आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। बढ़ती महंगाई के बीच घरेलू गैस की कीमतों में इजाफा मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ लेकर आया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा उत्पादों की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक परिस्थितियों का असर घरेलू ईंधन कीमतों पर पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में घरेलू और व्यावसायिक दोनों श्रेणियों में गैस महंगी होने से उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है।