Home Crime अमरोहा में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पर प्रशासन...

अमरोहा में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पर प्रशासन का कड़ा एक्शन

61
0

अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 साल की दलित बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी फरमान के घर पर घटना के 4 घंटे के भीतर ही प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। योगी सरकार की पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने आरोपी का मकान ध्वस्त कर दिया। आरोपी फिलहाल फरार है।

अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय दलित बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप मुस्लिम समाज के फरमान पर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। घटना के महज 4 घंटे के भीतर पुलिस और प्रशासन की टीम आरोपी फरमान के घर पहुंची और बुलडोजर से मकान को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव और जिलाधिकारी नितिन गौड़ समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए।

पुलिस ने आरोपी फरमान के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।