Home Breaking News पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बताया कौन होगा AAP...

पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बताया कौन होगा AAP का CM चेहरा

40
0

पंजाब की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा संकेत दिया है, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भगवंत मान ही आम आदमी पार्टी का चेहरा होंगे, बठिंडा में आयोजित एक रोड शो के दौरान केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है।

चुनाव समय से पहले होने का जताया अनुमान

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 के बजाय नवंबर 2026 में भी कराए जा सकते हैं, उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है और पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाना चाहिए, केजरीवाल ने कहा, “मुझे जानकारी मिली है कि चुनाव तय समय से पहले हो सकते हैं। ऐसे में हमें पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा और भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री बनाना होगा।”

नगर निकाय चुनावों में जीत से उत्साहित AAP

इस दौरान केजरीवाल ने हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में पार्टी को मिली सफलता के लिए पंजाब की जनता का आभार जताया, उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने राज्य के विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में शानदार प्रदर्शन किया है, पार्टी के चार पार्षद बठिंडा, मोगा, बरनाला और बटाला नगर निगमों के महापौर निर्वाचित हुए हैं, इसके अलावा AAP ने स्थानीय निकाय चुनावों में बड़ी संख्या में वार्ड सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक स्थिति को और मजबूत किया है।

भगवंत मान ने विपक्ष पर साधा निशाना

Also Read – ‘मुख्यमंत्री को AC में नींद आती है, जनता गर्मी से बेहाल’— बिजली कटौती पर अखिलेश का हमला

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस अवसर पर विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला, उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए एकजुट होकर काम किया था, मान ने कहा कि विपक्षी दलों को डर है कि यदि आम आदमी पार्टी की सरकार इसी तरह जनता के लिए काम करती रही तो उनकी पारंपरिक राजनीति और भ्रष्टाचार की राजनीति पूरी तरह खत्म हो जाएगी, उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता ने विपक्ष की रणनीति को समझते हुए AAP के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है।

किसानों के हितों को बताया सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में कृषि क्षेत्र का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था की नींव कृषि पर टिकी है और राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है, मान ने भरोसा दिलाया कि खेती-किसानी को मजबूत बनाने, उत्पादन बढ़ाने और किसानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाती रहेगी।

चुनावी तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी

अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, पार्टी नगर निकाय चुनावों में मिली सफलता को विधानसभा चुनाव तक बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रही है, अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या पंजाब में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले होते हैं और क्या आम आदमी पार्टी दोबारा सत्ता में वापसी कर पाती है।