Home Breaking News हज से लौटे मुस्लिम व्यक्ति ने सीएम योगी को दिया आशीर्वाद, कही...

हज से लौटे मुस्लिम व्यक्ति ने सीएम योगी को दिया आशीर्वाद, कही दिल छू लेने वाली बात

45
0

हज से लौटे किसान ने CM योगी को दिया आशीर्वाद, बोले- आपकी वजह से जेवर में आया विकास

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को पहली व्यावसायिक उड़ान का संचालन शुरू हो गया, इस ऐतिहासिक मौके पर जेवर क्षेत्र के वे किसान भी पहली उड़ान का हिस्सा बने, जिनकी जमीन एयरपोर्ट निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी, लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से मुलाकात कर उनके अनुभव जाने और संवाद किया।

इस दौरान जेवर के निवासी हाजी जफरू नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आशीर्वाद देते हुए कहा, “हम हज करके आए हैं, आपको आशीर्वाद देते हैं,” उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी वजह से क्षेत्र में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है, फिल्म सिटी विकसित हो रही है और बड़ी-बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

विधायक धीरेन्द्र सिंह की भी की तारीफ

हाजी जफरू नेता ने स्थानीय विधायक धीरेन्द्र सिंह की भूमिका की भी जमकर सराहना की उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट परियोजना को सफल बनाने में विधायक ने काफी मेहनत की और लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उनकी सहमति हासिल की, उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में जो बदलाव दिखाई दे रहा है, वह उसी मेहनत का परिणाम है।

किसानों से मिले CM योगी, जाना अनुभव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों से बातचीत की और एयरपोर्ट परियोजना से जुड़े उनके अनुभवों को सुना, किसानों ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया, मुआवजे और सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की सराहना की किसानों ने कहा कि परियोजना के कारण क्षेत्र में विकास और रोजगार की नई संभावनाएं पैदा हुई हैं, इस दौरान महिला डॉक्टर हीरा राशिद ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

शुरू हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन

गौरतलब है कि 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उद्घाटन के बाद अब 15 जून से एयरपोर्ट का नियमित संचालन शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में यहां से देश के 16 प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी, विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट के शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में औद्योगिक, व्यावसायिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे के विकास को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।