Home Accident कुशीनगर में टैंकर की चपेट में आने से पति-पत्नी और बेटे की...

कुशीनगर में टैंकर की चपेट में आने से पति-पत्नी और बेटे की मौत, बेटी गंभीर

39
0

कुशीनगर में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही स्थित सलालवीर फिलिंग स्टेशन के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के पिपराइच वार्ड नंबर-9 निवासी एक परिवार बाइक से मदनपुर देवी स्थान दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति, पत्नी और उनके बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में परिवार की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही रामकोला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक परिवार के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।