Home Uttar Pradesh सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, बोले- हर पात्र को...

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, बोले- हर पात्र को मिलेगा योजनाओं का लाभ

41
0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों से एक-एक कर मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार हर पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने जनता दरबार में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी