Home Uttarakhand news हरिद्वार भूमि घोटाला मामले मे विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारियों के...

हरिद्वार भूमि घोटाला मामले मे विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी

55
0

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार भूमि घोटाला मामले में विजिलेंस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से हरिद्वार और देहरादून समेत कई स्थानों पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, विजिलेंस की टीम ने मामले में हरिद्वार के तत्कालीन जिलाधिकारी (डीएम) कर्मेंद्र सिंह समेत कई अधिकारियों के परिसरों पर दबिश दी। जांच के दायरे में पीसीएस अधिकारी अजय वीर सिंह, आईएएस अधिकारी वरुण चौधरी सहित करीब आधा दर्जन अधिकारियों को शामिल किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, भूमि घोटाले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। विजिलेंस की टीमें दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों से पूछताछ भी कर रही हैं।

उत्तराखंड के बहुचर्चित हरिद्वार भूमि घोटाला मामले में जांच अब तेज हो गई है। विजिलेंस की इस कार्रवाई को बड़े अधिकारियों पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और विजिलेंस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।