Home Political news आज से दो दिवसीय यूपी दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

आज से दो दिवसीय यूपी दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

36
0

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय सांगठनिक दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने, संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा हाल ही में घोषित प्रदेश भाजपा की नई टीम का मार्गदर्शन करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। नितिन नबीन शनिवार सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से प्रदेश भाजपा मुख्यालय तक उनका भव्य रोड शो निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संगठन के विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। वह शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति, बूथ स्तर की मजबूती तथा चुनावी तैयारियों पर विस्तृत मार्गदर्शन देंगे।

इसके अलावा एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों के साथ भी उनका संवाद प्रस्तावित है। हाल ही में प्रदेश भाजपा की नई टीम के गठन के बाद यह उनका पहला बड़ा संगठनात्मक दौरा है, इसलिए इसे चुनावी तैयारियों की दृष्टि से विशेष महत्व दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here