Home Political news शिवपाल यादव जिक्र कर ओम प्रकाश राजभर ने किया अखिलेश यादव पर...

शिवपाल यादव जिक्र कर ओम प्रकाश राजभर ने किया अखिलेश यादव पर तीखा हमला

41
0

अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओ में रहने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। इस बार उन्होंने शिवपाल यादव का जिक्र करते हुए उन पर भी निशाना साधा। राजभर ने कहा, “अखिलेश यादव जी, आपके चचा श्री ‘शिशुपाल’… सॉरी, शिवपाल यादव जी, अब आपके ही शब्द बोल रहे हैं। लगता है आपने उन्हें भी ‘यादवनीति’ की ऐसी घुट्टी पिला दी है कि वह भी उसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती।”

उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता वर्षों से पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा समेत बहुजन समाज के लोगों के साथ अपमानजनक व्यवहार करते आए हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में आज भी इन समुदायों के लोगों के साथ जातिसूचक टिप्पणियां और दुर्व्यवहार किया जाता है। राजभर ने कहा, “हम बहुजन समाज के लोग गालियां भी सुन लेंगे, लाठियां भी खा लेंगे, लेकिन अपने सम्मान और अधिकारों की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि मेरठ में दलित-पिछड़ों के कथित अपमान का मामला हो या पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि और अति पिछड़ी जाति से आने वाले समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के अधिकारों का मुद्दा, वह हमेशा दलित और पिछड़े वर्ग की आवाज उठाते रहेंगे। राजभर ने अंत में अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, “अगर हो सके तो अपने चचा को भजन सिखा दीजिए। उम्र हो गई है, गाली-गलौच किसी को शोभा नहीं देती।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here