लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन के दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश
यादव ने तंज कसा है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आए हैं, ‘दर्शन’ करने नहीं जाएंगे?”
नितिन नबीन संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत पहली बार उत्तर प्रदेश पहुंचे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने प्रदेश भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इसके अलावा सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ भी अलग-अलग बैठकें कर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की। नीतिन नबीन का यह दौरा भाजपा के ‘मिशन 2027’ की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठकों में संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
इसी बीच अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा अध्यक्ष पर निशाना साधा। उनके पोस्ट को अयोध्या में
राम मंदिर के दर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि उनका इशारा हाल के दिनों में राम मंदिर से जुड़े दान चोरी को लेकर उठे विवादों की ओर था।






