Home Ayodhya दान-चढ़ावे की चोरी से बनाई करोड़ों जैसी लाइफ, अविनाश की करतूत उजागर

दान-चढ़ावे की चोरी से बनाई करोड़ों जैसी लाइफ, अविनाश की करतूत उजागर

35
0

राम मंदिर दान गबन मामला: परिवार-दोस्तों पर 19 लाख रुपये खर्च करने का आरोपी का दावा, ट्रस्ट में बड़े फैसले के संकेत

राम मंदिर में दान की राशि के कथित गबन मामले की जांच में पुलिस को लगातार नई जानकारियां मिल रही हैं, जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अविनाश शुक्ला ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने कथित तौर पर चढ़ावे के पैसों से अपने परिवार और दोस्तों पर करीब 19 लाख रुपये खर्च किए।

सूत्रों के अनुसार, अविनाश शुक्ला ने अपने एक भाई की शादी के लिए लगभग 6 लाख रुपये दिए, जबकि दूसरे भाई को 5 से 6 लाख रुपये की आर्थिक मदद की, इसके अलावा उसने करीब 3.5 लाख रुपये में एक कार खरीदी, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपने एक दोस्त के खाते में लगभग 2.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए और उसे एक महंगा मोबाइल फोन भी उपहार में दिया, पुलिस का दावा है कि कई अन्य लोगों को भी अलग-अलग रकम बांटी गई थी।

घर से 20 लाख रुपये से ज्यादा नकदी बरामद

पुलिस के मुताबिक, अविनाश शुक्ला के घर से 20.39 लाख रुपये नकद, 1121 अमेरिकी डॉलर, सोने-चांदी के आभूषण, अन्य कीमती सामान और एक SUV बरामद की गई है, बरामद सामान और आरोपी के वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच की जा रही है।

ट्रस्ट में बड़े बदलाव की चर्चा

मामले के सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में भी बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं, सूत्रों का कहना है कि ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे चुके चंपत राय की विदाई लगभग तय मानी जा रही है वहीं, इस्तीफा दे चुके सदस्य अनिल मिश्रा के भी ट्रस्ट से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है।

दोनों पदाधिकारियों ने 26 जून को इस्तीफा दिया था, जिसकी पुष्टि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने 27 जून को की थी, ट्रस्ट की बैठक में इन इस्तीफों पर अंतिम फैसला लिया जाना है।

ट्रस्ट की छवि पर असर

मंदिर प्रबंधन और चढ़ावे की राशि की गणना की जिम्मेदारी चंपत राय और अनिल मिश्रा के पास होने के कारण दोनों शुरुआत से ही सवालों के घेरे में रहे हैं, सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट इस मामले में कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से इस्तीफे स्वीकार कर सकता है, ताकि संस्था की साख को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके हालांकि, पुलिस की जांच अभी जारी है और मामले में सामने आए सभी तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here