Home Bihar मनाली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, दंपति समेत...

मनाली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, दंपति समेत 3 की मौत

44
0

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: मनाली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, दंपति समेत 3 की मौत

बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसा बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-922) पर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पीछे से एक ट्रेलर में जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए, हादसे में सवार तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

दंपति समेत तीन लोगों की मौत

मृतकों की पहचान प्रकाश कुमार, उनकी पत्नी पल्लवी और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है, सभी झारखंड के देवघर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, वहीं हादसे में घायल युवक को पहले आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मनाली से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में कुल चार लोग सवार थे, सभी मनाली घूमने के बाद पहले नोएडा पहुंचे थे और वहां से अपने घर देवघर लौट रहे थे, रविवार सुबह करीब 6:30 बजे जब उनकी गाड़ी बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव के पास राही होटल के समीप पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रेलर के पिछले हिस्से से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टकरा गई।

Also Read – दान-चढ़ावे की चोरी से बनाई करोड़ों जैसी लाइफ, अविनाश की करतूत उजागर

शव निकालने के लिए काटना पड़ा वाहन

हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार लोग बुरी तरह फंस गए, स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद राहत कार्य शुरू किया, दो शवों को बाहर निकालने के लिए स्कॉर्पियो का दरवाजा काटना पड़ा। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और सीधे ट्रेलर के पीछे जा टकराई, हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।

नोएडा में इंजीनियर था मृतक

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक नोएडा में इंजीनियर के रूप में कार्यरत था और परिवार के साथ छुट्टियां बिताकर घर लौट रहा था, दुर्घटनाग्रस्त वाहन से कई मोबाइल फोन, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान भी बरामद हुए, मोबाइल पर लगातार परिजनों के फोन आने के बाद उन्हें हादसे की सूचना दी गई।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस और ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु मौके पर पहुंचे, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।

ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि चालक को झपकी आ गई होगी या वाहन तेज रफ्तार में था, जिसके कारण स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई, मामले की विस्तृत जांच जारी है, पुलिस ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here