Home Political news सीट बंटवारे पर संजय निषाद का बड़ा संकेत, बोले- बड़े भाई का...

सीट बंटवारे पर संजय निषाद का बड़ा संकेत, बोले- बड़े भाई का धर्म छोटे भाई को आगे बढ़ाना

29
0

भदोही। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। भदोही के ज्ञानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि “बड़े भाई का धर्म हमेशा छोटे भाई को बड़ा करना होता है।” उनके इस बयान को एनडीए के भीतर सीट साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

संजय निषाद ने कहा कि एनडीए का गठबंधन केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि “हमारा गठबंधन त्रेता युग से चला आ रहा है। भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया था और आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी निषाद समाज को सम्मान देने का काम किया है।”

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पहली बार मत्स्य क्षेत्र को अलग पहचान मिली है। केंद्र सरकार ने मत्स्य मंत्रालय के लिए 61 हजार करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया है। इसके साथ ही निषाद समाज के बच्चों के लिए बीमा, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आधुनिक तकनीक के माध्यम से मत्स्य पालन का प्रशिक्षण देकर समाज को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम हो रहा है। कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में मत्स्य पालन के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है और सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे मत्स्य पालकों तक पहुंच रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here