Home Uttar Pradesh बांदा में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला,बोले- जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वही...

बांदा में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला,बोले- जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वही राम मंदिर का विरोध करते हैं

29
0

बांदा, 9 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बांदा और बबेरू विधानसभा क्षेत्र में 710 करोड़ रुपये से अधिक की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन्हें कब्रिस्तान ज्यादा प्रिय है, वही राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, विंध्यवासिनी धाम और अन्य धार्मिक स्थलों के विकास का विरोध करते हैं। उन्होंने जनता से विकास विरोधी सोच रखने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से खारिज करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ साल पहले बुंदेलखंड पिछड़ेपन, पलायन, पानी की कमी, डकैतों और माफियाओं के आतंक से जूझ रहा था, लेकिन आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से यहां सड़क, पेयजल, सिंचाई, मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर और रोजगार के नए अवसर विकसित हुए हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने माफियाओं से 64 हजार एकड़ से अधिक जमीन खाली कराकर विकास और निवेश का रास्ता खोला है। उन्होंने दावा किया कि बुंदेलखंड अब पलायन की नहीं, बल्कि रोजगार और औद्योगिक विकास की पहचान बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने बांदा के ओडीओपी उत्पाद ‘शजर’ पत्थर की भी सराहना की और कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास और विरासत के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बुंदेलखंड देश के प्रमुख औद्योगिक और रोजगार केंद्रों में शामिल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here