Home Crime गैंगस्टर और दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह और नीलू पर बड़ा एक्शन,...

गैंगस्टर और दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह और नीलू पर बड़ा एक्शन, 5 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

19
0

कन्नौज। गैंगस्टर और दुष्कर्म के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह और उसके भाई नीलू की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन ने शुक्रवार को दोनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 11 संपत्तियों को कुर्क कर लिया।

कुर्क की गई संपत्तियों में 8 कृषि भूमि और 3 आवासीय संपत्तियां शामिल हैं। प्रशासन के मुताबिक, इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक नवाब सिंह और नीलू की करीब 17 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। यह कार्रवाई सदर कोतवाली क्षेत्र में की गई।

प्रशासन का कहना है कि अपराध के जरिए अर्जित संपत्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here