Home Political news भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारी, मिशन 2027 को लेकर प्रदेश कार्यालय...

भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारी, मिशन 2027 को लेकर प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक

18
0

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व विधानसभा चुनाव 2027 में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ अभी से संगठनात्मक तैयारियों में जुट गया है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में बैठकों का सिलसिला शुरू किया गया है, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके तथा चुनावी रणनीति को समय रहते अंतिम रूप दिया जा सके।

हाल ही में उत्तर प्रदेश दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें की थीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 को लक्ष्य बनाकर पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया था। इसी कड़ी में प्रदेश कार्यालय में आयोजित यह बैठक भी आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने की दिशा में बेहद अहम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here