Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » सीएम योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला “आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्थावान बनने का ठेका ले रहे”
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    सीएम योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला “आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्थावान बनने का ठेका ले रहे”

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर को करीब 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान 813.52 करोड़ रुपये की 4 परियोजनाओं का लोकार्पण और 181.77 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन फ्लाईओवर भी शामिल है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए आस्था पर प्रहार करने वाले आज सबसे बड़े आस्थावान बनने का ठेका ले रहे हैं। कांग्रेस और सपा के नेताओं के मुंह से आस्था को लेकर दिए जा रहे उपदेश हास्यास्पद लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने राम मंदिर आंदोलन में बाधा डाली और रामभक्तों पर गोली चलवाई, जबकि कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी और आए दिन दंगे होते थे। युवाओं को रोजगार नहीं मिलता था और व्यापारियों व महिलाओं की सुरक्षा भी चुनौती बनी हुई थी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है और निवेश के साथ रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

    सीएम योगी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश में 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। गोरखपुर में गीडा के जरिए करीब 50 हजार युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि पहले गोरखपुर माफिया और मच्छरों के लिए बदनाम था, लेकिन अब यहां विकास और निवेश का माहौल है।

    मुख्यमंत्री ने इंसेफेलाइटिस के मुद्दे पर भी पिछली सरकारों को घेरा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने पूर्वी उत्तर प्रदेश से इंसेफेलाइटिस को नियंत्रित करने में सफलता हासिल की है। गोरखपुर में एम्स और खाद कारखाने की शुरुआत का भी उन्होंने जिक्र किया। रामगढ़ताल के विकास का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि कभी गंदगी और मच्छरों के लिए बदनाम यह क्षेत्र आज पर्यटन और रोजगार का बड़ा केंद्र बन चुका है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने, जलभराव रोकने और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करने की अपील की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुगम आवागमन से विकास की गति तेज होती है। गोरखपुर से लखनऊ और वाराणसी की कनेक्टिविटी में सुधार के साथ एयर और रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत हुई है।

    Ayodhya bjp CM YOGI congress Development Projects Gida Gorakhpur Development Gorakhpur news ram mandir Ramgarh Tal samajwadi party Six Lane Flyover SP up news UP politics Uttar Pradesh News yogi adityanath Yogi Government
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleसपा की महिला साइकिल यात्रा को लेकर पुलिस से भिड़ीं सीमा राजभर, ओमप्रकाश राजभर पर लगाए गंभीर आरोप
    Next Article फरीदा जलाल से मिले फरदीन खान, बोले- ‘दो प्रोजेक्ट साथ किए, लेकिन आज तक एक भी सीन साथ नहीं कर पाए’
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.