Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » बांकीपुर उपचुनाव से पहले भरत तिवारी एनकाउंटर बना बड़ा मुद्दा, CM सम्राट ने परिवार को दिया भरोसा
    Bihar Breaking News

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले भरत तिवारी एनकाउंटर बना बड़ा मुद्दा, CM सम्राट ने परिवार को दिया भरोसा

    Rashmi RaiBy Rashmi RaiJuly 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: परिजनों से मिले CM सम्राट चौधरी, न्याय का दिलाया भरोसा; दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन

    भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) को भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया, मुलाकात के साथ ही सरकार ने मामले से जुड़े दो अधिकारियों पर कार्रवाई भी की है।

    आरोपी SDPO राजेश कुमार शर्मा पुलिस मुख्यालय भेजे गए

    सरकार ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपी रहे तत्कालीन जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को वापस पुलिस मुख्यालय भेज दिया है, हाल ही में उन्हें मद्य निषेध विभाग में डीएसपी के पद पर तैनात किया गया था, लेकिन अब उन्हें वहां से हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।

    जगदीशपुर के एसडीओ भी हटाए गए

    सरकार ने एक अन्य अहम फैसले में तत्कालीन जगदीशपुर एसडीओ संजीत कुमार का भी तबादला कर दिया है, उन्हें पद से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है, भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में उनकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठे थे और उनका नाम आरोपों के दायरे में था।

    मुख्यमंत्री ने परिवार को दिया न्याय का भरोसा

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात के बाद अपनी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की, उन्होंने लिखा कि “स्वर्गीय भरत तिवारी जी के परिवार को न्याय मिलेगा,” मुख्यमंत्री के इस संदेश को सरकार की ओर से मामले में सख्त रुख के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

    "स्वर्गीय भरत तिवारी जी के परिवार को न्याय मिलेगा।" pic.twitter.com/00Btrcyysl

    — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 24, 2026

    न्यायिक जांच जारी

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच पटना हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित समिति कर रही है, जांच के दौरान कई गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, परिवार शुरू से ही इस घटना को फर्जी एनकाउंटर बताता रहा है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

    वीडियो आने के बाद बढ़ा विवाद

    इस मामले में उस समय नया मोड़ आया जब घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया, वीडियो में कथित तौर पर भरत तिवारी को हथियार पुलिस के सामने फेंकते हुए और आत्मसमर्पण की स्थिति में देखा गया, इसके बाद गोली चलने के आरोपों ने मामले को और संवेदनशील बना दिया। हालांकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां न्यायिक जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगी।

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला बिहार की नई सरकार के सामने सबसे चर्चित मामलों में से एक रहा है, अब मुख्यमंत्री की परिवार से मुलाकात और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद इस केस की जांच और उसके नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

    सीएम योगी का मेगा दौरा: फतेहपुर, जालौन और आगरा को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात
    bihar breaking news Latest news
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleसीएम योगी का मेगा दौरा: फतेहपुर, जालौन और आगरा को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात
    Next Article ‘सब कुछ बंद कर सकते हैं, पेपर लीक नहीं रोक पाए’ राहुल गांधी का सरकार पर तीखा तंज
    Rashmi Rai

    Related Posts

    राजा भैया की रामकथा में शामिल होंगे पाकिस्तान के 500 हिंदू शरणार्थी, कराएंगे काशी-अयोध्या के दर्शन

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ सम्मान, CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.