Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और बेटी मालती संग दिखीं देसी गर्ल
    Entertainment varanasi मनोरंजन

    ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और बेटी मालती संग दिखीं देसी गर्ल

    Rashmi SinghBy Rashmi SinghJuly 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद: बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारत में हैं। अभिनेत्री को हाल ही में हैदराबाद एयरपोर्ट पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ स्पॉट किया गया। बताया जा रहा है कि प्रियंका निर्देशक एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के अगले चरण के लिए हैदराबाद पहुंची हैं। एयरपोर्ट से सामने आए उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

    एयरपोर्ट लुक ने जीता फैंस का दिल

    हैदराबाद एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा का स्टाइलिश अंदाज एक बार फिर चर्चा में रहा। अभिनेत्री ने डार्क ब्राउन ऑफ-शोल्डर को-ऑर्ड सेट पहन रखा था, जिसे उन्होंने बेज कैप, ब्लैक सनग्लासेस और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ कैरी किया। उनका सिंपल लेकिन एलिगेंट एयरपोर्ट लुक फैंस को काफी पसंद आया।

    वहीं, निक जोनस ऑल-ब्लैक कैजुअल आउटफिट में नजर आए। उन्होंने ब्लैक शर्ट, मैचिंग ट्राउजर और स्नीकर्स के साथ अपना लुक पूरा किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय वह बेटी मालती मैरी को गोद में लिए दिखाई दिए। इस दौरान परिवार की बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाया जा रहा है।

    जन्मदिन पर मिला खास सरप्राइज

    प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर निर्देशक एस.एस. राजामौली ने फिल्म ‘वाराणसी’ से उनके किरदार ‘मंदाकिनी’ का फर्स्ट लुक जारी कर प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज दिया।जारी तस्वीरों में एक फोटो में प्रियंका ब्लैक आउटफिट में दमदार और इंटेंस लुक में नजर आईं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह खुले मैदान में मुस्कुराते हुए दोनों हाथ फैलाकर खुशी जाहिर करती दिखाई दीं। उनके इस नए अवतार को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

    आठ साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी

    ‘वाराणसी’ प्रियंका चोपड़ा की भारतीय सिनेमा में लगभग आठ साल बाद वापसी मानी जा रही है। लंबे समय से हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहने के बाद वह इस बड़े प्रोजेक्ट के जरिए एक बार फिर भारतीय दर्शकों के बीच लौट रही हैं।फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्मकार एस.एस. राजामौली कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी प्रसिद्ध लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। फिल्म में महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    कब रिलीज होगी ‘वाराणसी’?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की अधिकांश शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग बाकी है। मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे हैं। ‘वाराणसी’ के 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है। खासकर एस.एस. राजामौली, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की तिकड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    Bollywood News Hindi Entertainment News Mahesh Babu Malti Marie Mandakini Nick Jonas priyanka chopra Priyanka Chopra Comeback Priyanka Chopra Film Priyanka Chopra Hyderabad SS Rajamouli Varanasi First Look Varanasi Movie Varanasi Release Date 2027
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleराम मंदिर विवाद के बीच चंपत राय का बड़ा आध्यात्मिक संकल्प, अयोध्या में करेंगे चार महीने की चातुर्मास साधना
    Next Article दिल्ली प्रदर्शन हिंसा: क्या पुलिस फेस रिकग्निशन से प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
    Rashmi Singh
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram
    • LinkedIn

    रश्मि सिंह एक अनुभवी पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता, न्यूज़ रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है और अपने पत्रकारिता करियर में कई बड़े मीडिया संस्थानों और न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया है।राजनीति, जनसरोकार, उत्तर प्रदेश की सियासत और समसामयिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है। खबरों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है। डिजिटल पत्रकारिता के बदलते दौर में रश्मि सिंह का प्रयास है कि पाठकों तक तेज, विश्वसनीय और आसान भाषा में तथ्य आधारित खबरें पहुंचें।

    Related Posts

    राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में लखनऊ का शानदार प्रदर्शन, सान्वी और एकाक्क्ष सिंह को सफलता

    November 5, 2026

    Bigg Boss 20 में Rohit Shetty की एंट्री से मचा बवाल, Scout OP और Luv Gill के रिश्ते पर उठे सवाल

    October 24, 2026

    ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर का जलवा, शानदार डांस और कातिलाना एक्सप्रेशंस ने जीता फैंस का दिल; दीपिका पादुकोण से होने लगी तुलना

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.