Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » मायावती का बड़ा एक्शन, अशोक सिद्धार्थ और रणधीर सिंह बेनीवाल BSP से निष्कासित
    Breaking News

    मायावती का बड़ा एक्शन, अशोक सिद्धार्थ और रणधीर सिंह बेनीवाल BSP से निष्कासित

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी रणधीर सिंह बेनीवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मायावती ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों नेताओं पर अनुशासनहीनता और पार्टी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

    मायावती ने कहा कि अशोक सिद्धार्थ को पहले भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के साथ उचित तालमेल नहीं रखने और अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निष्कासित किया गया था। बाद में उन्हें इस शर्त पर पार्टी में वापस लिया गया था कि वह भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेंगे और उत्तर प्रदेश के बजाय दूसरे राज्यों में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    बसपा सुप्रीमो के मुताबिक, जिम्मेदारी मिलने के बाद कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ अनुशासनहीनता और पार्टी निर्देशों के उल्लंघन की शिकायतें लगातार मिलती रहीं। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद सुधार नहीं होने पर उन्हें पहले सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया और अब तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। मायावती ने साफ कहा कि उन्हें भविष्य में दोबारा पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। मायावती ने अशोक सिद्धार्थ की उत्तर प्रदेश वापसी से जुड़ी खबरों को भी पार्टी में भ्रम पैदा करने और आगामी विधानसभा चुनाव के अभियान को प्रभावित करने की साजिश बताया।

    इसी के साथ मायावती ने सहारनपुर निवासी और BSP कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल को भी पार्टी से बाहर कर दिया है। बेनीवाल के पास पंजाब के साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी थी। मायावती ने कहा कि उनके खिलाफ भी अनुशासनहीनता और पार्टी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

    मायावती ने बताया कि पार्टी में हालिया संगठनात्मक फेरबदल के तहत राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को पंजाब समेत अन्य राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। वह आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। BSP सुप्रीमो ने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी या कोऑर्डिनेटर, जो दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश में पार्टी की कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसे तत्वों से सावधान रहने की अपील की, जो BSP के अभियान को नुकसान पहुंचाने या ध्यान भटकाने का प्रयास कर सकते हैं।

    Ashok Siddharth Bahujan Samaj Party bsp BSP Expulsion BSP Leadership BSP Organization mayawati Mayawati Action Mayawati Tweet POLITICAL NEWS Ramji Gautam Randhir Singh Beniwal UP Assembly Election Uttar Pradesh politics
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleगो संरक्षण से रोजगार और कारोबार का नया मॉडल बना रही योगी सरकार
    Next Article आजाद बिंद केस से जुड़े एनकाउंटर पर उठे सवाल, मृतक रवि यादव की मां पहुंचीं कोर्ट
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    राजा भैया की रामकथा में शामिल होंगे पाकिस्तान के 500 हिंदू शरणार्थी, कराएंगे काशी-अयोध्या के दर्शन

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    यूपी की सियासत में ओवैसी-चंद्रशेखर का नया गठबंधन, 2027 से पहले तीसरे मोर्चे की एंट्री

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.