Home Accident नीलगाय से टकराई सपा विधायक इन्द्राणी वर्मा की फॉर्च्यूनर, हादसे में बाल-बाल...

नीलगाय से टकराई सपा विधायक इन्द्राणी वर्मा की फॉर्च्यूनर, हादसे में बाल-बाल बचे सभी सवार

8
0

बहराइच: श्रावस्ती की भिनगा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक इन्द्राणी वर्मा की फॉर्च्यूनर गाड़ी सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गई। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर कैसरगंज क्षेत्र में उनकी तेज रफ्तार गाड़ी अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसा कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के कोनारी के पास एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि विधायक इन्द्राणी वर्मा लखनऊ में पार्टी कार्यालय की बैठक में शामिल होने जा रही थीं। हादसे के वक्त वाहन में विधायक, उनके पति ज्ञान प्रकाश कैराती, चालक समेत कुल चार लोग सवार थे।

नीलगाय से टक्कर के बाद गाड़ी के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि विधायक इन्द्राणी वर्मा, उनके पति और चालक समेत सभी सवार सुरक्षित हैं। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद विधायक इन्द्राणी वर्मा समेत सभी लोग दूसरी गाड़ी से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। फिलहाल हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here