Home Uttar Pradesh कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, योगी सरकार ने जारी किया दो...

कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, योगी सरकार ने जारी किया दो दिवसीय कार्यक्रम

19
0

सावन कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और श्रद्धामय बनाने के लिए योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस वर्ष भी कांवड़ियों का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात प्रमुख जिलों में शिवभक्तों पर आसमान से फूल बरसाए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अगस्त को हेलीकॉप्टर सुबह करीब 8 बजे लखनऊ से बागपत के लिए रवाना होगा। सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक बागपत में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके बाद हेलीकॉप्टर 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक सहारनपुर, दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक मुजफ्फरनगर और शाम 3:45 से 4:30 बजे तक मेरठ में शिवभक्तों का फूलों से स्वागत करेगा।

पहले दिन हेलीकॉप्टर की कुल उड़ान अवधि करीब 6 घंटे 10 मिनट निर्धारित की गई है।

10 अगस्त को दूसरे चरण में गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। हेलीकॉप्टर मेरठ से उड़ान भरने के बाद सुबह 8:30 से 9:15 बजे तक गाजियाबाद, 9:45 से 10:30 बजे तक हापुड़ और 11:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक बुलंदशहर में शिवभक्तों का पुष्पवर्षा से स्वागत करेगा।

सभी कार्यक्रम पूरे होने के बाद हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 12:30 बजे बुलंदशहर से लखनऊ के लिए रवाना होगा। दूसरे दिन हेलीकॉप्टर की कुल उड़ान अवधि 3 घंटे 45 मिनट रहेगी। इस तरह दोनों दिनों में हेलीकॉप्टर की कुल उड़ान अवधि करीब 9 घंटे 55 मिनट होगी।

योगी सरकार कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और आस्था का भी विशेष ध्यान दे रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के जरिए शिवभक्तों का स्वागत कांवड़ यात्रा को और भव्य बनाने के साथ ही श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान और सम्मानभाव का संदेश देगा। सरकार का जोर है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और पूरी यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here