Home Breaking News ऑब्सेशन इंस्टीट्यूट ने मेधावी छात्रों को दिया बड़ा सम्मान, अकाउंटेंसी में 100/100...

ऑब्सेशन इंस्टीट्यूट ने मेधावी छात्रों को दिया बड़ा सम्मान, अकाउंटेंसी में 100/100 पर एक लाख नकद और SRCC चयनित छात्रों को 100% स्कॉलरशिप

8
0

लखनऊ के द पिकाडिली होटल में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह, बोर्ड में 90% से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों का भी हुआ अभिनंदन

लखनऊ। कॉमर्स शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके ऑब्सेशन इंस्टीट्यूट की ओर से मेधावी छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए लखनऊ के द पिकाडिली होटल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से छात्र और अभिभावक शामिल हुए। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में चयनित छात्रों को सम्मानित किया गया।

100 में 100 अंक लाने वाले छात्रों को मिला एक लाख का सम्मान

समारोह में अकाउंटेंसी विषय में 100 में 100 अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सम्मान दिया गया। संस्थान के संस्थापक शुभम जगदीश ने अपने वादे के मुताबिक प्रत्येक ऐसे छात्र को एक लाख की नकद सम्मान राशि प्रदान की।
संस्थान की ओर से इस पहल को विद्यार्थियों की मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

SRCC में चयनित छात्रों को 100 फीसदी स्कॉलरशिप

देश के प्रतिष्ठित कॉमर्स संस्थानों में शामिल SRCC में चयन हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी समारोह में विशेष सम्मान मिला। संस्थान ने चयनित छात्रों को तीन वर्षों की ट्यूशन फीस की 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप देने की घोषणा की, जिसकी राशि लगभग एक लाख बताई गई है।

90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी भी सम्मानित

कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का भी अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्तरों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

टॉप कॉमर्स कॉलेजों में चयन का दावा

ऑब्सेशन इंस्टीट्यूट की ओर से बताया गया कि इस वर्ष संस्थान के विद्यार्थियों ने देश के शीर्ष कॉमर्स कॉलेजों में बड़ी संख्या में चयन हासिल किया है। संस्थान ने इसे अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों में महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कॉमर्स शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने की बात कही।

छात्रों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को सराहा

समारोह में संस्थान के संस्थापक शुभम जगदीश ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सफलता के पीछे अभिभावकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने अभिभावकों के विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और आर्थिक बाधाओं को उनकी शिक्षा के रास्ते में आड़े नहीं आने देने के लिए प्रयासरत रहेगा।

छात्रों ने साझा की सफलता की कहानी

सम्मान समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी सफलता से जुड़े अनुभव साझा किए। अभिभावकों ने भी संस्थान की ओर से छात्रों को दिए जा रहे प्रोत्साहन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान छात्र, अभिभावक और संस्थान के प्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मेहनत और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने का संदेश

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मेधावी छात्रों को सम्मानित करना नहीं रहा, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। ₹1 लाख नकद सम्मान और 100 फीसदी स्कॉलरशिप जैसी पहल के जरिए संस्थान ने छात्रों को उनकी मेहनत के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here