Home Breaking News जालौन में श्मशान घाट के अभाव में सड़क किनारे हुआ बुजुर्ग का...

जालौन में श्मशान घाट के अभाव में सड़क किनारे हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार

32
0

जालौन: जिले के नदीगांव विकासखंड क्षेत्र से मानवता और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को उजागर करने वाली तस्वीर सामने आई है। गिदवासा गांव में श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने के कारण एक 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार सड़क किनारे करने को ग्रामीण मजबूर हो गए।

बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली रामश्री का निधन होने के बाद ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के लिए कोंच-रावतपुरा मार्ग का सहारा लिया। बारिश के बीच सड़क किनारे ही चिता सजाई गई और बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान बारिश लगातार होती रही, लेकिन ग्रामीणों के पास अंतिम संस्कार के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं था। सड़क किनारे बारिश के बीच अंतिम संस्कार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो और तस्वीरों ने गांव में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से श्मशान घाट की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में सड़क किनारे अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।

बारिश के बीच सड़क किनारे बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर गांव में श्मशान घाट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here