Home Breaking News अतीक अहमद के बेटे अबान को आज, कसारी-मसारी में किया जायेगा सुपुर्द-ए-खाक

अतीक अहमद के बेटे अबान को आज, कसारी-मसारी में किया जायेगा सुपुर्द-ए-खाक

35
0

प् माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई। अबान अपने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में हुए सड़क हादसे में उसकी जान चली गई। अबान के निधन के बाद आज उसका अंतिम संस्कार प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसके भाइयों अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल दी गई है।

अली को झांसी जेल और उमर को लखनऊ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया जा रहा है। दोनों अबान के जनाजे में शामिल होंगे। जहां उसे आज कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा।

अबान के अंतिम संस्कार को देखते हुए कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। अबान की मौत और उसके अंतिम संस्कार को लेकर प्रयागराज में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here