Home Political news योगी ने की मोदी शाह से मुलाकात! विरोधियों के साजिश का हो...

योगी ने की मोदी शाह से मुलाकात! विरोधियों के साजिश का हो गया पर्दाफाश! यूपी में होगा बड़ा खेल!

6
0

योगी दिल्ली पहुंचे… मोदी-शाह और नितिन नबीन से मुलाकात हुई… और इसके बाद यूपी से लेकर दिल्ली तक सियासी भूचाल मच गया! विरोधी इस मुलाकात को लेकर दुष्प्रचार करना शुरू कर दिये है . आखिर ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली पहुंचकर बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करनी पड़ी? क्या वाकई योगी की कुर्सी पर संकट है? क्या बीजेपी यूपी में 50 से 60 सीटों के नुकसान की खबर से परेशान है? या फिर पर्दे के पीछे 2027 के लिए कोई बहुत बड़ी रणनीति तैयार हो रही है? क्योंकि योगी के दिल्ली पहुंचते ही विरोधियों ने अपनी-अपनी कहानी गढ़नी शुरू कर दी। कोई कह रहा है कि दिल्ली और लखनऊ के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, तो कोई इसे योगी की कुर्सी से जोड़ रहा है। कुछ लोग तो कथित सर्वे का हवाला देकर यह तक कह रहे हैं कि यूपी में बीजेपी को बड़ा नुकसान हो सकता है और इसी वजह से योगी को दिल्ली बुलाया गया है। लेकिन सवाल है—क्या सचमुच मामला इतना ही है? या फिर कुछ और राजनीतिक चर्चाओं की मानें तो दिल्ली में हुई मुलाकात को सिर्फ कुर्सी के संकट से जोड़कर देखना जल्दबाजी होगी।

ALSO READ जनता दर्शन में सीएम योगी का भरोसा, बोले- घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान

2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यूपी की राजनीति में कई मोर्चे एक साथ गर्म हैं। राम मंदिर से जुड़े विवाद से लेकर UGC का मुद्दा, आरक्षण, पेपर लीक, युवाओं की नाराजगी और ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर सपा-बसपा की बढ़ती सक्रियता—इन तमाम मुद्दों पर बीजेपी की रणनीति क्या होगी, इस पर मंथन होना स्वाभाविक है। खासकर ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर विपक्ष जिस तरह मैदान में उतर रहा है, उसने बीजेपी के लिए चुनौती जरूर बढ़ाई है। वहीं युवाओं को साधने के लिए भी बीजेपी लगातार रणनीति बनाने में जुटी है। मोहन भागवत के बाद अब योगी आदित्यनाथ का युवाओं, खासकर Gen-Z से संवाद का एजेंडा भी इसी बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इसके अलावा सरकार और संगठन के बीच तालमेल कैसे और मजबूत किया जाए, विपक्ष के हमलों का जवाब किस तरह दिया जाए और 2027 के चुनावी मैदान में बीजेपी की जमीन कैसे मजबूत रखी जाए—ये भी अहम सवाल हैं। और इसी बीच योगी आदित्यनाथ का वो पुराना बयान फिर वायरल किया जा रहा है—“कुर्सी आज जानी है तो चली जाए, लेकिन मैं जनता की सेवा करने आया हूं और करता रहूंगा।” विरोधी इस बयान को दिल्ली की बैठक से जोड़कर देख रहे हैं। लेकिन योगी की राजनीति को करीब से देखने वाले जानते हैं कि उनका अंदाज अक्सर यही रहा है—कुर्सी की चिंता से ज्यादा संगठन और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने पर जोर। तो क्या दिल्ली की बैठक योगी की कुर्सी बचाने के लिए थी? या फिर 2027 में यूपी का किला और मजबूत करने की रणनीति बनाने के लिए?फिलहाल तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन इतना जरूर है—योगी के दिल्ली दौरे ने यूपी की राजनीति में चर्चाओं का ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है, जिसकी गूंज अब सीधे 2027 के चुनाव तक सुनाई दे सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here