झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अवधेश प्रसाद का हमला, बोले- सरकार को चुकानी होगी भारी कीमत
उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने झारखंड की जेएमएम-कांग्रेस सरकार पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर तीखा हमला बोला है, उन्होंने छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज को तानाशाही करार देते हुए सरकार के रवैये पर सवाल उठाए, अवधेश प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार का अड़ियल रवैया स्वीकार्य नहीं है और इस अन्याय की सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
‘छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, सरकार ने किया बल प्रयोग’
अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि झारखंड में छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनके खिलाफ पुलिस बल का इस्तेमाल किया, उन्होंने इसे गलत और अलोकतांत्रिक कदम बताया, सपा सांसद ने कहा कि छात्रों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सरकार को अपनी जिद छोड़कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग उचित नहीं है।
संसद सत्र को लेकर भी सरकार पर साधा निशाना
अवधेश प्रसाद ने संसद के मानसून सत्र को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन को सुचारू रूप से चलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सरकार संसद की कार्यवाही को ठीक से चलने नहीं दे रही, उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंच है, जहां किसानों, छात्रों, व्यापारियों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए उनके मुताबिक, सरकार के पास इन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए न तो ठोस योजना दिखाई दे रही है और न ही पर्याप्त इच्छाशक्ति।
महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन पर क्या बोले अवधेश प्रसाद?
महिला आरक्षण कानून के मुद्दे पर सपा सांसद ने कहा कि बिल संसद से पारित हो चुका है, लेकिन इससे जुड़े प्रावधान अभी व्यवहार में लागू नहीं हो रहे हैं, डिलिमिटेशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के भीतर ही इस मुद्दे को लेकर अभी पर्याप्त तालमेल नहीं दिखाई दे रहा है, ऐसे में इस विषय पर फिलहाल स्पष्ट तौर पर कुछ कहना मुश्किल है।
TMC सांसदों की NDA बैठकों से दूरी पर भी बोले
तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसदों के NDA की बैठकों से दूरी बनाए रखने के सवाल पर अवधेश प्रसाद ने बीजेपी पर तंज कसा, उन्होंने कहा कि संभव है कि इन सांसदों ने बीजेपी के अंदरूनी हालात को समझ लिया हो, इसलिए वे दूरी बनाए रखना चाहते हैं वहीं, झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं को रद्द किए जाने और आयोग के सदस्यों के इस्तीफे को उन्होंने छात्रों की जीत बताया।
अकाली दल-BJP की नजदीकी पर कहा- राजनीति में कुछ भी संभव
अकाली दल और बीजेपी के बीच बढ़ती नजदीकी को लेकर पूछे गए सवाल पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों में संभावनाएं हमेशा बनी रहती हैं, कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान पर प्रतिक्रिया देने से उन्होंने इनकार करते हुए इसे कांग्रेस का आंतरिक मामला बताया।
भारतीय खिलाड़ियों की सफलता की तारीफ
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 39 पदक जीतने पर अवधेश प्रसाद ने भारतीय खिलाड़ियों की सराहना की उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देश के लिए गौरव का विषय बताया वहीं, एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के कारण क्रू सदस्यों के घायल होने और अयोध्या की कुछ उड़ानों के रद्द होने के मुद्दे पर उन्होंने नागरिक उड्डयन व्यवस्था पर सवाल उठाए, उन्होंने विमानन सेवाओं की व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से गंभीरता से ध्यान देने की मांग की।






