Home Bihar बांकीपुर उपचुनाव में BJP की हार पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया,...

बांकीपुर उपचुनाव में BJP की हार पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, बोले- गठबंधन में बेहतर तालमेल की जरूरत थी

17
0

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद अब केंद्रीय मंत्री और NDA के प्रमुख सहयोगी नेता चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, 30 जुलाई को हुए उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए गए थे, बीजेपी के लिए यह परिणाम बड़ा झटका माना गया, क्योंकि बांकीपुर को पार्टी के मजबूत गढ़ के तौर पर देखा जाता रहा है, बांकीपुर सीट से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विधायक थे, उनके इस्तीफे के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद चिराग पासवान ने बीजेपी की हार के पीछे गठबंधन के भीतर तालमेल की कमी को एक अहम कारण बताया है।

‘संगठन और एलायंस के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन हो सकता था’

मीडिया से बातचीत के दौरान जब चिराग पासवान से बीजेपी की हार के कारणों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने गठबंधन के स्तर पर बेहतर समन्वय की जरूरत स्वीकार की।

चिराग पासवान ने कहा, “यकीनन यहां संगठन और तमाम एलायंस के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन हो सकता था, हमलोग अपने विषयों को बेहतर तरीके से रख सकते थे”, उनके इस बयान को NDA के भीतर उपचुनाव के दौरान समन्वय को लेकर उठ रहे सवालों से जोड़कर देखा जा रहा है, चिराग के बयान से संकेत मिलता है कि चुनाव प्रचार और रणनीति को लेकर गठबंधन के घटकों के बीच अपेक्षित तालमेल नहीं बन पाया।

Also Read – लोकसभा में छात्रों के मुद्दे पर अमित शाह दे सकते हैं बयान, राहुल-खरगे ने की अहम बैठक

जेन-जी आंदोलन का भी चुनाव पर पड़ा असर?

चिराग पासवान ने बांकीपुर के नतीजे पर चर्चा करते हुए देश में जेन-जी को लेकर बने माहौल का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में जेन-जी को लेकर एक माहौल बना है, उसका असर कहीं न कहीं चुनाव में भी देखने को मिला है हालांकि, चिराग पासवान ने यह भी स्पष्ट किया कि बीजेपी की हार के पीछे सिर्फ एक कारण नहीं था। उनके मुताबिक चुनाव परिणाम के पीछे कई अन्य वजहें भी रही हैं।

प्रशांत किशोर का चिराग ने नहीं लिया नाम

खास बात यह रही कि बीजेपी की हार के लिए गठबंधन के भीतर कोऑर्डिनेशन की कमी का जिक्र करने के बावजूद चिराग पासवान ने अपने बयान में प्रशांत किशोर का नाम नहीं लिया, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने जीत हासिल की है। यह उनका पहला चुनाव था और उन्होंने पहली ही कोशिश में जीत दर्ज की चुनाव परिणाम के दौरान प्रशांत किशोर शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे और मतगणना के हर राउंड में आगे रहे, बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहे और वह किसी भी राउंड में प्रशांत किशोर से आगे नहीं निकल सके।

‘एक परिणाम पूरे देश की छवि को प्रतिबिंबित नहीं करता’

जब चिराग पासवान से पूछा गया कि क्या बांकीपुर का परिणाम बीजेपी या NDA की देशभर की राजनीतिक स्थिति और छवि को प्रभावित करने वाला संकेत है, तो उन्होंने इससे इनकार किया, चिराग पासवान ने कहा, “एक परिणाम पूरे देश की छवि को प्रतिबिंबित नहीं करता”, उन्होंने दावा किया कि आने वाले उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनावों में NDA मजबूती के साथ सरकार बनाने की स्थिति में है।

बांकीपुर के नतीजे ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

बांकीपुर में बीजेपी की हार ने बिहार की राजनीति में चर्चा तेज कर दी है, पार्टी के मजबूत माने जाने वाले क्षेत्र में प्रशांत किशोर की जीत को उनके राजनीतिक सफर के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है वहीं, चिराग पासवान के बयान ने NDA के भीतर चुनावी रणनीति और आपसी तालमेल को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना अहम होगा कि आने वाले चुनावों में NDA के घटक दल आपसी समन्वय को किस तरह मजबूत करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here