Home Breaking News लोकसभा में छात्रों के मुद्दे पर अमित शाह दे सकते हैं बयान,...

लोकसभा में छात्रों के मुद्दे पर अमित शाह दे सकते हैं बयान, राहुल-खरगे ने की अहम बैठक

17
0

संसद में गतिरोध खत्म होने के संकेत, छात्रों के मुद्दे पर कल चर्चा संभव; अमित शाह दे सकते हैं बयान

संसद के मानसून सत्र के दौरान कई मुद्दों को लेकर जारी गतिरोध के बीच अब सदन की कार्यवाही आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, सरकार की ओर से बुधवार, 12 अगस्त 2026 को छात्रों से जुड़े मुद्दे पर चर्चा कराए जाने की संभावना है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में अपना पक्ष रख सकते हैं, इस बीच संसद भवन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कार्यालय में कांग्रेस की अहम बैठक हुई। बैठक में संसद की आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद रहे।

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसद आमने-सामने

मंगलवार, 11 अगस्त को संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों के बीच प्रदर्शन देखने को मिला। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया, जबकि विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के संसद पहुंचने के दौरान बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए, बीजेपी सांसदों ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात क्यों नहीं कर रहे हैं।

Also Read – लखनऊ में ‘ओडिसी इण्टरनेशनल 2026’ का आगाज, 500 से अधिक छात्र ले रहे हिस्सा

वहीं, विपक्षी दलों के सांसद अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले और पेपर लीक के खिलाफ 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस के कथित बल प्रयोग के मुद्दे पर संसद में चर्चा और गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहे हैं।

NDA सांसदों ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप

बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA के सांसदों ने विपक्ष पर छात्रों के मुद्दे पर चर्चा से जानबूझकर बचने का आरोप लगाया, प्रदर्शन के दौरान सांसदों के हाथों में ऐसे पोस्टर और तख्तियां दिखाई दीं, जिनमें गृह मंत्री की चर्चा से जुड़े नारे लिखे थे, NDA सांसदों का कहना है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष संसद की कार्यवाही बाधित कर चर्चा से बचने की कोशिश कर रहा है।

राज्यसभा की BAC बैठक में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा नहीं

राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से FCRA बिल को वापस लेने की मांग की गई, सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने इस मांग पर उचित समय पर जवाब देने की बात कही वहीं, सूत्रों के अनुसार अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर राज्यसभा की BAC बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। सरकार की ओर से कहा गया कि यह मामला राज्य से जुड़ा विषय है और संबंधित स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

अब सभी की नजरें बुधवार, 12 अगस्त की संसद की कार्यवाही पर हैं, छात्रों से जुड़े मुद्दे पर चर्चा होने और गृह मंत्री अमित शाह के सदन में बोलने की संभावना के बीच यह देखना अहम होगा कि सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध कितना कम होता है, अगर चर्चा शुरू होती है, तो पेपर लीक, छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here