उत्तर प्रदेश की सियासत में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हलचल लगातार बढ़ रही है बीजेपी, समाजवादी पार्टी और दूसरे राजनीतिक दल जहां अपने-अपने समीकरण मजबूत करने में जुटे हैं, वहीं नेताओं के बयान भी चुनावी राजनीति के संकेत देने लगे हैं, इसी कड़ी में पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सकारात्मक रुख एक बार फिर चर्चा में है, बृजभूषण शरण सिंह का नाम उत्तर प्रदेश की राजनीति में किसी परिचय का मोहताज नहीं है गोंडा, कैसरगंज और आसपास के क्षेत्रों में उनकी राजनीतिक सक्रियता लंबे समय से चर्चा में रही है, ऐसे में जब भी उनके राजनीतिक रुख को लेकर कोई बयान सामने आता है, उसका असर प्रदेश की सियासी चर्चाओं पर दिखाई देता है।
योगी के नेतृत्व पर बृजभूषण का भरोसा?

बृजभूषण शरण सिंह ने साफ कहा है कि “योगी आदित्यनाथ ने अपने दम पर उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मजबूत किया है और 2017 के बाद 2022 में भी बीजेपी की जीत में योगी के नेतृत्व और उनकी लोकप्रियता की बड़ी भूमिका रही है, इतना ही नहीं, बृजभूषण शरण सिंह ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले चुनाव में भी बीजेपी योगी के नेतृत्व में जीत दर्ज कर सकती है”, बृजभूषण शरण सिंह ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को लेकर जिस तरह सकारात्मक बात रखी है, उसे 2027 की चुनावी राजनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है, उनके बयान का संकेत यह है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की राजनीतिक मजबूती में योगी की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, 2017 में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई थी, इसके बाद 2022 में भी पार्टी सत्ता में वापस आने में सफल रही, ऐसे में बीजेपी के भीतर योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक भूमिका पहले से ही महत्वपूर्ण रही है|
Also Read – सुरक्षा से स्वावलंबन तक: यूपी में महिलाओं के लिए योजनाओं और अभियानों पर सरकार का जोर
अब 2027 के चुनाव को लेकर बीजेपी नेतृत्व की तरफ से भी संकेत साफ होते दिखाई दे रहे हैं, अप्रैल 2026 में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही पार्टी का चेहरा होंगे और पार्टी उनके नेतृत्व में सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त है, यानी बृजभूषण का योगी के समर्थन में बयान पार्टी के घोषित चुनावी नेतृत्व के साथ मेल खाता नजर आता है।
बृजभूषण शरण सिंह और बीजेपी के रिश्तों को लेकर पिछले कुछ समय में कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं हुई हैं, अप्रैल 2026 में उन्होंने मंच से यह तक कहा था कि अगर किसी को लगता है कि वह पार्टी के लिए बोझ बन चुके हैं तो उन्हें बता दिया जाए और 2027 तथा 2029 के चुनाव में अपनी उपयोगिता साबित करने की बात कही थी।





