Home Breaking News अमित शाह पर डिंपल यादव का तीखा वार, अखिलेश के बाद पूछा-...

अमित शाह पर डिंपल यादव का तीखा वार, अखिलेश के बाद पूछा- किसका इंतजार है?

9
0
अमित शाह के बयान पर विपक्ष का हमला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है, इस मुद्दे पर विरोध का सामना कर रहे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वह संसद में बयान देंगे। उनका यह बयान मॉनसून सत्र की कार्यवाही खत्म होने से एक दिन पहले, 12 अगस्त को आया।

डिंपल यादव ने उठाए सवाल

Also Read – योगी सरकार का बड़ा फैसला,अब मेधावी के साथ निराश्रित-दिव्यांग छात्राओं को भी मिलेगी स्कूटी

समाजवादी पार्टी की नेता और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने अमित शाह के बयान पर सवाल उठाए, संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पूछा कि सरकार अब तक किसका इंतजार कर रही थी, डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि सरकार में विनम्रता, संवेदनशीलता और समझदारी की कमी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को उम्मीद थी कि सरकार इस मुद्दे पर खुद सामने आकर अपना पक्ष रखेगी।

जियाउर्रहमान बर्क का भी निशाना

संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भी सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की मांग है कि दोनों मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, बर्क ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष को बांटना चाहती है और केवल एक मुद्दे पर चर्चा करना चाहती है, उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार ‘चंदा चोरी’ से जुड़े दूसरे मुद्दे पर चर्चा से बचना चाहती है,

गृह मंत्री अमित शाह के संसद में बयान देने के ऐलान के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है, अब सबकी नजर उनके बयान और उस पर विपक्ष की प्रतिक्रिया पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here