Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » शराबबंदी पर पप्पू यादव का हमला, बोले- ‘भ्रष्टाचार चरम पर, नशा हर घर तक पहुंचा’
    Bihar Breaking News

    शराबबंदी पर पप्पू यादव का हमला, बोले- ‘भ्रष्टाचार चरम पर, नशा हर घर तक पहुंचा’

    Rashmi RaiBy Rashmi RaiAugust 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    शराबबंदी पर पप्पू यादव का हमला, बोले- ‘भ्रष्टाचार चरम पर, नशा घर-घर पहुंचा’

    बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने राज्य में लागू शराबबंदी को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने दावा किया कि शराबबंदी अपने उद्देश्य को हासिल करने में सफल नहीं रही और बिहार में नशे का कारोबार बढ़ा है, साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा, पप्पू यादव ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2016 में लागू की गई शराबबंदी की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं, उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसा क्या सफल रहा है, जिसे सरकार अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश कर सके।

    ‘नशा घर-घर पहुंच गया’

    शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि शराब पर प्रतिबंध लगाने के तरीके और कानून की समय-समय पर समीक्षा होनी चाहिए थी, उनके मुताबिक वर्षों से शराबबंदी के बावजूद इसके प्रभाव का उचित मूल्यांकन नहीं किया गया, उन्होंने आरोप लगाया कि शराबबंदी के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा है और शराब के साथ-साथ ड्रग्स का कारोबार भी बढ़ा है, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शराब माफिया से नेताओं और अपराधियों को आर्थिक फायदा पहुंचता है।

    सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप

    पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए, उन्होंने कथित ‘डस्टबिन घोटाले’ का उदाहरण देते हुए दावा किया कि करीब 1 हजार रुपये की कीमत वाले बॉक्स को नगर निगम ने 15 हजार रुपये में खरीदा, उन्होंने कहा कि अस्पतालों से लेकर नगर निगम तक भ्रष्टाचार के जरिए बड़े पैमाने पर धन की लूट हुई है, हालांकि, उनके इन आरोपों पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

    Also Read – आयुष्मान योजना पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 184 निजी अस्पतालों पर गिरी गाज; अब नहीं मिलेगा कैशलेस इलाज

    अपराध, गरीबी और पलायन पर भी साधा निशाना

    पप्पू यादव ने बिहार में अपराध, गरीबी और पलायन को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है और गरीबी गंभीर स्तर पर पहुंच गई है, उन्होंने दावा किया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।

    राजनीति में बदलाव की जरूरत: पप्पू यादव

    राजनीति में बदलाव को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि नई पीढ़ी का राजनीतिक दलों और नेताओं के प्रति भरोसा कम हुआ है, उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां पुराने राजनीतिक एजेंडों को उसी तरह स्वीकार नहीं करेंगी, उन्होंने नेताओं को राहुल गांधी और अखिलेश यादव से सीखने की सलाह भी दी उनके मुताबिक, राजनीतिक दलों को बदलते समय और युवा पीढ़ी की अपेक्षाओं को समझना होगा, पप्पू यादव ने कहा कि आने वाले समय में जनता राजनीतिक एजेंडों के बजाय अपने वास्तविक मुद्दों को प्राथमिकता देगी और छोटी राजनीतिक पार्टियों के लिए भी चुनौती बढ़ सकती है।

    Also Read – यूपी की 403 सीटों पर BJP का OBC मोर्चा एक्टिव, अहिल्याबाई होलकर के नाम पर सपा को घेरने की तैयारी

    bihar Bihar News breaking news Latest news
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleयूपी की 403 सीटों पर BJP का OBC मोर्चा एक्टिव, अहिल्याबाई होलकर के नाम पर सपा को घेरने की तैयारी
    Next Article हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर विवाद, कांग्रेस ने जताई नाराजगी
    Rashmi Rai

    Related Posts

    राजा भैया की रामकथा में शामिल होंगे पाकिस्तान के 500 हिंदू शरणार्थी, कराएंगे काशी-अयोध्या के दर्शन

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ सम्मान, CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.