Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » प्रतापगढ़ को सीएम योगी की बड़ी सौगात, मां बेल्हा देवी धाम का बनेगा भव्य कॉरिडोर
    Uttar Pradesh Yogi

    प्रतापगढ़ को सीएम योगी की बड़ी सौगात, मां बेल्हा देवी धाम का बनेगा भव्य कॉरिडोर

    नितेश "शांडिल्य"By नितेश "शांडिल्य"August 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रतापगढ़ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात देने की तैयारी कर दी है। जिले के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने के लिए मां बेल्हा देवी धाम के बहुप्रतीक्षित कॉरिडोर के साथ घुइसरनाथ धाम और महादेवन समेत पांच अन्य पर्यटन परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा के बाद जिले की कुल छह परियोजनाओं को संस्तुति दी गई है और इन्हें शासन की स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

    मां बेल्हा देवी धाम के कॉरिडोर पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना के तहत सई नदी के दोनों घाटों को जोड़ने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग, लैंडस्केपिंग और बैठने के लिए बेंचेज की व्यवस्था होगी। मंदिर परिसर को आकर्षक बनाने के लिए फसाड लाइटिंग भी कराई जाएगी, जिससे शाम के समय मां बेल्हा देवी धाम का स्वरूप और भी भव्य नजर आएगा।

    इस परियोजना को धरातल पर लाने में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य और जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अहम भूमिका बताई जा रही है। परियोजना को संस्तुति मिलने के बाद अब शासन स्तर से अंतिम स्वीकृति की उम्मीद बढ़ गई है। इसके साथ ही घुइसरनाथ और महादेवन सहित जिले की अन्य धार्मिक एवं पर्यटन परियोजनाओं को भी विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

    मां बेल्हा देवी धाम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष जुड़ाव भी रहा है। पिछले वर्ष 29 अगस्त को प्रतापगढ़ के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने मां बेल्हा देवी धाम में दर्शन-पूजन किया था। इसी दौरान उन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी को मंदिर के सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।

    इसके बाद पिछले महीने 7 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतापगढ़ दौरे के दौरान भी बेल्हा देवी धाम के कॉरिडोर को लेकर चर्चा हुई। अब प्रयागराज में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई मंडलीय परियोजनाओं की समीक्षा में प्रतापगढ़ की छह परियोजनाओं को संस्तुति मिलने से इस दिशा में बड़ा कदम आगे बढ़ा है।

    कॉरिडोर के निर्माण से मां बेल्हा देवी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही प्रतापगढ़ के धार्मिक पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। सरकार की कोशिश जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर उन्हें पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की है। अगर शासन से जल्द मंजूरी मिलती है तो आने वाले समय में बेल्हा देवी धाम का स्वरूप पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा।

    .CM Yogi Pratapgarh News
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleजलकल विभाग में फर्जी नोटिस का खेल? विकास नगर जोन में उपभोक्ताओं से वसूली के आरोप
    Next Article योगी सरकार की निर्यात नीति से यूपी में निवेश और किसानों को सीधा लाभ
    नितेश "शांडिल्य"
    • X (Twitter)

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.