Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का बड़ा संदेश: “यूपी अब बीमारू राज्य नहीं, देश के बदलाव में निभा रहा अहम भूमिका”
    Lucknow Uttar Pradesh

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का बड़ा संदेश: “यूपी अब बीमारू राज्य नहीं, देश के बदलाव में निभा रहा अहम भूमिका”

    Rashmi SinghBy Rashmi SinghAugust 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को नमन किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महापुरुषों के योगदान को याद करने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है।

    सीएम योगी ने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों की स्मृतियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के योगदान के बिना भारत की आजादी की लड़ाई का इतिहास अधूरा है। मंगल पांडेय, रानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना अवंतीबाई और ऊदा देवी जैसे अनेक वीरों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

    आजादी के साथ विभाजन की त्रासदी को भी याद किया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को स्वतंत्रता मिलने के साथ ही विभाजन की त्रासदी भी झेलनी पड़ी। आजादी का यह पर्व हमें अपने अतीत से सीख लेने और भविष्य के भारत को और मजबूत बनाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए जवान लगातार डटे हुए हैं और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाना चाहिए।

    सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद देश के सामने असमानता, पिछड़ापन और गरीबी जैसी बड़ी चुनौतियां थीं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार कदम उठाए गए हैं और उत्तर प्रदेश भी विकास की इस यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    “उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश बना यूपी”

    अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश अब केवल बदल नहीं रहा, बल्कि देश के विकास की दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास” के आधार पर काम कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश अब “उपद्रव प्रदेश” की पहचान से आगे बढ़कर “उत्सव प्रदेश” बना है। उन्होंने कहा कि यूपी अब बीमारू राज्य नहीं रहा। प्रदेश का बजट पिछले वर्षों में करीब तीन गुना बढ़ा है, जबकि प्रति व्यक्ति आय में भी दो गुने से अधिक की वृद्धि हुई है।

    वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट पर जोर

    सीएम योगी ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार के मोर्चे पर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में “वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया” की जगह “वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट” की पहचान मजबूत हो रही है।मुख्यमंत्री के मुताबिक पिछले नौ वर्षों में प्रदेश को करीब 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि करीब 65 लाख युवाओं को रोजगार मिला है और प्रदेश में चार करोड़ से अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है।

    गरीबी और ग्रामीण विकास पर सरकार का फोकस

    सीएम योगी ने कहा कि ग्रामीण विकास, डिजिटल सेवाओं और अंत्योदय की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार की योजनाओं से करीब छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठने में मदद मिलने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि किसान का सम्मान देश के अन्न का सम्मान है। किसानों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ उनके बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है।

    नारी शक्ति को लेकर भी गिनाईं उपलब्धियां

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में आज नारी शक्ति की भूमिका लगातार बढ़ रही है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को गति मिली है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई स्तरों पर काम किया गया है।उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में महिलाओं को असुरक्षा की भावना से बाहर निकालने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। प्रदेश के 17 नगर निगमों के साथ नोएडा को भी सेफ सिटी व्यवस्था से जोड़ा गया है। पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास, सुशासन, सुरक्षा और रोजगार के माध्यम से उत्तर प्रदेश नए भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर उनका संदेश राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, विकास और एकजुटता के संकल्प पर केंद्रित रहा।

    cm yogi adityanath Independence Day 2026 उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता दिवस यूपी विधान भवन योगी आदित्यनाथ भाषण
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleआज से आम लोगों के लिए खुलेगा लखनऊ का नौसेना शौर्य संग्रहालय
    Next Article आजम खान को गृह मंत्री बनाने के शिवपाल के बयान पर गरमाई यूपी की सियासत, CM योगी ने साधा निशाना
    Rashmi Singh
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram
    • LinkedIn

    रश्मि सिंह एक अनुभवी पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता, न्यूज़ रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है और अपने पत्रकारिता करियर में कई बड़े मीडिया संस्थानों और न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया है।राजनीति, जनसरोकार, उत्तर प्रदेश की सियासत और समसामयिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है। खबरों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है। डिजिटल पत्रकारिता के बदलते दौर में रश्मि सिंह का प्रयास है कि पाठकों तक तेज, विश्वसनीय और आसान भाषा में तथ्य आधारित खबरें पहुंचें।

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.