राहुल गांधी के विदेश नीति बयान पर सम्राट चौधरी समेत BJP नेताओं का हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश नीति से जुड़े बयान को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर विपक्ष के नेता जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं करने का आरोप लगाया, वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी राहुल गांधी के बयान की आलोचना की।
सम्राट चौधरी ने सार्वजनिक माफी की मांग की
सम्राट चौधरी ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 की शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी को निशाने पर लिया, उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर रहते हुए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह लोकतांत्रिक विमर्श के लिए उचित नहीं है, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर इस्तेमाल की गई भाषा पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन भाषा और लोकतांत्रिक मर्यादा से समझौता नहीं होना चाहिए, सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी से कथित अमर्यादित आचरण के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की।
गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी पर साधा निशाना
Also Read – अबान अहमद की मौत के बाद अतीक परिवार से मिलीं पल्लवी पटेल, जताई संवेदना
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी की आलोचना की उन्होंने अपने बयान में बिहार में प्रचलित एक शब्द का इस्तेमाल करते हुए राहुल गांधी पर राजनीतिक रूप से लगातार विवादित बयान देने का आरोप लगाया, गिरिराज सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जैसे मुद्दों पर सवाल उठाने वालों को देशहित को समझना चाहिए, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की नीतियों का बचाव करते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा।
संजय सरावगी बोले- जनता सब देख रही
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राहुल गांधी के बयान को राजनीतिक मर्यादा और संवैधानिक गरिमा से जोड़ते हुए सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और किसी संप्रभु राष्ट्राध्यक्ष के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करना केवल राजनीतिक असहमति का विषय नहीं है, बल्कि इससे भारत की गरिमा और विदेश नीति से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर भी सवाल खड़े होते हैं, सरावगी ने कहा कि राहुल गांधी के शब्द और राजनीतिक आचरण जनता देख रही है।
विवेक ठाकुर ने भी कांग्रेस पर बोला हमला
नवादा से बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अंतरराष्ट्रीय संबंधों जैसे संवेदनशील विषयों को राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा बना रहे हैं, विवेक ठाकुर ने एक महिला राष्ट्राध्यक्ष के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई और कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखना चाहिए, उन्होंने कहा कि राजनीतिक मंचों पर सुर्खियां हासिल करने की कोशिश में अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े गंभीर विषयों को विवाद का मुद्दा बनाना गैर-जिम्मेदाराना है।
बयानबाजी से बढ़ी राजनीतिक गर्मी
राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी नेताओं की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सम्राट चौधरी, गिरिराज सिंह, संजय सरावगी और विवेक ठाकुर ने अलग-अलग बयानों में कांग्रेस नेता की भाषा और राजनीतिक रुख पर सवाल उठाए हैं, दूसरी ओर, इस मुद्दे को लेकर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना है।