पेट्रोल-डीजल और ATF पर विंडफॉल टैक्स में कटौती, सरकार ने दी फ्यूल एक्सपोर्ट को राहत
वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगाए जाने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है, सरकार के ताजा फैसले के तहत एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF), डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर लागू शुल्क में बदलाव किया गया है। संशोधित दरें शनिवार, 15 अगस्त 2026 से प्रभावी हुई हैं।
ATF के निर्यात पर टैक्स घटा
सरकार ने ATF के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को 22 रुपये से घटाकर 19.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, इससे पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यातकों को राहत मिलने की उम्मीद है, डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को 25.5 रुपये से घटाकर 24 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है वहीं, पेट्रोल के निर्यात पर लागू शुल्क को 3.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है, यानी पेट्रोल निर्यात पर अब यह अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।
Also Read – बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी टाउनशिप, चीनी मिलों को लेकर CM का बड़ा ऐलान
घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या असर?
सरकार के इस फैसले का मुख्य संबंध निर्यात शुल्क से है, घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर लागू उत्पाद शुल्क में इस बदलाव के तहत कोई कटौती नहीं की गई है, इसलिए केवल विंडफॉल टैक्स में कटौती को घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल कमी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।
हर 15 दिन में होती है टैक्स की समीक्षा
भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में होने वाले बदलाव के आधार पर निर्यात शुल्क की समीक्षा करती है, इन दरों में सामान्यतः हर पखवाड़े संशोधन किया जाता है, विंडफॉल टैक्स का उद्देश्य तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में असाधारण बढ़ोतरी के दौरान घरेलू रिफाइनरों और निर्यातकों को होने वाले अतिरिक्त लाभ पर कर लगाना है।
ऊर्जा बाजार की अस्थिरता के बीच फैसला
वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता के बीच सरकार का यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है, हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों और भू-राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव के कारण भारत में पेट्रोलियम उत्पादों से जुड़े निर्यात शुल्क में कई बार संशोधन किया गया है, सरकार के ताजा फैसले से पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात कारोबार में लागत और मार्जिन को लेकर कुछ राहत मिल सकती है।