भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय टीम का ऐलान हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में कुल 65 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री शामिल हैं। नई टीम में 13 महिलाओं को भी जगह मिली है।
बीजेपी की नई टीम के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “बीजेपी के राष्ट्रीय एवं विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों के लिए नियुक्त सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक बधाई। पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आप सभी अपने अनुभव, परिश्रम और संगठन कौशल से ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को नई ऊर्जा और नया विस्तार देंगे।”
सीएम योगी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना भी की।
यूपी से 8 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में उत्तर प्रदेश से 8 नेताओं को जगह मिली है। रेखा वर्मा और प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।