उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है, इसी क्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बिहार की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने दोनों दलों की राजनीति की तुलना करते हुए सपा को जंगलराज, गुंडाराज, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति का प्रतीक बताया।
केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सपा और RJD पर निशाना साधा, उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े के उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाए जाने का भी जिक्र किया और दावा किया कि प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
Also Read – लखनऊ में शहीद पथ पर डबल डेकर बस में भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
‘सपा और RJD की राजनीतिक कुंडली एक जैसी’
केशव प्रसाद मौर्य ने अपने पोस्ट में सपा और RJD की राजनीति को एक जैसा बताते हुए कहा कि दोनों दलों की “चाल, चरित्र और चेहरे” में काफी समानता है, उन्होंने लिखा कि दोनों दल “जंगलराज, गुंडाराज, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति के ही प्रतीक” हैं, डिप्टी सीएम ने अपने बयान के जरिए सपा और RJD के राजनीतिक इतिहास और कामकाज पर सवाल उठाने की कोशिश की।
बिहार चुनाव का भी किया जिक्र
अपने पोस्ट में केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में सपा का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था, इसके बावजूद अखिलेश यादव वहां सक्रिय रहे, मौर्य ने राजद-कांग्रेस-सपा की राजनीतिक नजदीकी का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा को हराने का सपना देखने वाले विपक्षी गठजोड़ को जनता ने नकार दिया, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उस समय के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को जीत का श्रेय देते हुए इसे जनता के आशीर्वाद का परिणाम बताया।
Also Read – हाजीपुर में गंडक नदी का कहर: रिंग बांध टूटने से 400-500 घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों में दहशत
विनोद तावड़े के यूपी प्रभारी बनने पर BJP की जीत का दावा
केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के नए उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े का भी अपने पोस्ट में उल्लेख किया, उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विनोद तावड़े को पार्टी नेतृत्व ने अब उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है, मौर्य ने दावा किया कि तावड़े के उत्तर प्रदेश आने से ही समाजवादी पार्टी के नेताओं में बेचैनी है, उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के उत्तर प्रदेश दौरे का भी जिक्र करते हुए सपा पर तंज कसा, डिप्टी सीएम ने अपने पोस्ट के अंत में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया और कहा कि इसके साथ ही सपा की “सैफई वापसी” सुनिश्चित हो जाएगी।
चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज होने लगे हैं, दोनों दलों के नेता लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं, केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद अब समाजवादी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है, चुनावी माहौल के बीच आने वाले दिनों में दोनों प्रमुख दलों के बीच सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।
