Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर एसटी हसन का बयान, बोले- ‘देश आखिर कहां जा रहा है?’
    Political news

    सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर एसटी हसन का बयान, बोले- ‘देश आखिर कहां जा रहा है?’

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraSeptember 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरादाबाद। सहारनपुर कचहरी परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद इस मामले पर सियासत तेज हो गई है। मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि यह मस्जिद करीब 100 साल पुरानी थी और इसे बनाने के लिए एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी जमीन दी थी।

    डॉ. एसटी हसन ने कहा कि देश में मुसलमानों और मस्जिदों को लेकर लगातार माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में अदालत के फैसले का इंतजार किए बिना कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में बुलडोजर चलाकर मस्जिद को ध्वस्त करना देश के इतिहास में एक गंभीर घटना के तौर पर याद किया जाएगा।राम जन्मभूमि विवाद का जिक्र करते हुए एसटी हसन ने कहा कि अंग्रेजों के समय बोए गए विवाद के बीज आज कड़वे फल दे रहे हैं। उन्होंने सरकार से देश को कमजोर करने वाली कथित साजिशों पर नजर रखने की बात कही।

    ओमप्रकाश राजभर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि उन्हें ऐसे बयानों से बचना चाहिए और किसी के जख्मों पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयान देश को नुकसान पहुंचाने वाली राजनीति को बढ़ावा देते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सलियों को होम्योपैथी की दवाई’ वाले बयान पर भी एसटी हसन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शायद विपक्ष की ओर इशारा कर रहे हैं और विपक्ष की कमियां गिना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद का मतलब हिंसा से है और सभी को अपना इतिहास याद रखना चाहिए।

    breakingnews BulldozerAction Masjid MasjidDemolition Moradabad MPNews PoisonousLiquor politicalnews Saharanpur SaharanpurNews SamajwadiParty SP STHasan STHasanStatement upnews UTTARPRADESH
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleबागपत में  श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 25 घायल
    Next Article मदरसों की मान्यता और आधुनिक शिक्षा पर सीएम धामी का बड़ा बयान
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    UP News: देश-दुनिया में पहचान बना यूपी का बुलडोजर मॉडल, अब CNH कंपनी बनाएगी बुलडोजर और ट्रैक्टर

    November 12, 2026

    यूपी की सियासत में ओवैसी-चंद्रशेखर का नया गठबंधन, 2027 से पहले तीसरे मोर्चे की एंट्री

    November 12, 2026

    सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.