उत्तराखंड में मदरसों की मान्यता और वहां पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार का रुख साफ किया है। सीएम धामी ने कहा कि सरकार का मकसद मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ देश के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मदरसों को मान्यता के लिए सरकार की ओर से तय मानकों और जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जिससे उनके सामने आगे बढ़ने के ज्यादा से ज्यादा अवसर खुलें।
सीएम धामी के मुताबिक मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे भी टेक्नोलॉजी, मेडिकल, प्रशासन और दूसरे आधुनिक क्षेत्रों में अपना करियर बना सकें, इसके लिए उन्हें समय के साथ बदलती शिक्षा व्यवस्था से जोड़ना जरूरी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर बच्चे को बेहतर और आधुनिक शिक्षा का अवसर देना है, ताकि बच्चे अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का विकास कर आत्मनिर्भर बन सकें।
