प्रयागराज। बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष और कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार हो गईं। साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 1 लाख 55 हजार रुपये निकाल लिए।
मामले की जानकारी मिलने के बाद धूमनगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि पूजा पाल का बैंक खाता धूमनगंज स्थित यूबीआई शाखा में है। खाते से यूपीआई के माध्यम से रकम निकाले जाने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की।
पुलिस अब बैंक खाते और यूपीआई लेनदेन से जुड़े विवरण की जांच कर रही है।मामले में महत्वपूर्ण डाटा लीक होने की आशंका भी जताई गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि साइबर ठगों ने खाते से जुड़ी जानकारी कैसे हासिल की और किस माध्यम से रकम ट्रांसफर की गई। पुलिस की जांच के बाद ही साइबर ठगी के पूरे तरीके और आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
