Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को ATS ने किया ढेर
    Crime

    वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को ATS ने किया ढेर

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraSeptember 20, 2026Updated:September 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी में रविवार तड़के यूपी एटीएस और झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन TPC के कमांडर बृजेश गंझू के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 30 लाख रुपये के इनामी बृजेश को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मुठभेड़ रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास टेंगरा मोड़ इलाके में हुई।

    सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि बृजेश गंझू बाइक से अपने एक साथी के साथ इलाके से गुजरने वाला है। इसके बाद एटीएस टीम ने रास्ते में घेराबंदी कर उसकी निगरानी शुरू की।पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो बृजेश ने कथित तौर पर एटीएस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान बृजेश को गोली लगी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।मुठभेड़ के दौरान नक्सली की तरफ से की गई फायरिंग में एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं। दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

    बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता झारखंड के चतरा जिले का रहने वाला था और TPC का प्रमुख कमांडर बताया जाता था। झारखंड में नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई मामलों में सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं। उस पर झारखंड सरकार और NIA की ओर से कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वाराणसी में हुई इस कार्रवाई के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां बृजेश के नेटवर्क, उसके संपर्कों और वाराणसी में मौजूद उसके संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

    Brijesh Ganjhu Jharkhand News Naxal Commander Naxalite NIA Ramnagar Encounter TPC UP ATS UP police Varanasi Encounter varanasi news
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleसीओ जियाउल हक हत्याकांड में राजा भैया को बड़ी राहत, CBI की क्लोजर रिपोर्ट मंजूर
    Next Article “परिवार नहीं, पार्टी पहले” मायावती ने आकाश आनंद और उनकी बहन को लेकर साफ किया अपना रुख
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    Gorakhpur News: 41 साल की मेहनत पर आग का कहर, 95 लाख का सामान जलकर राख; चार बेटियों के पिता विजय मौर्य की आंखों से छलके आंसू

    November 12, 2026

    25 करोड़ जनता ही मेरा परिवार, अब प्रदेश में नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद: सीएम योगी

    November 6, 2026

    Lalitpur News: ललितपुर पुलिस ने बरामद किए 125 खोए हुए मोबाइल फोन, कीमत करीब 24 लाख रुपये; दीपावली से पहले लोगों को मिला बड़ा तोहफा

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.