रुड़की। आईआईटी रुड़की में शनिवार को दो दिवसीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल हुए। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे भी मौजूद रहे।
समारोह के दौरान अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और विभिन्न पाठ्यक्रमों में सफल रहे विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं।
इस बार आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में कुल 2701 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जा रही हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर संस्थान परिसर में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। समारोह के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
