भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। जापान के आइची-नागोया में खेले गए फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को 147 रन से करारी शिकस्त दी।
इस जीत के साथ ही भारत ने एशियाई खेलों 2026 में अपना पहला गोल्ड मेडल हासिल किया।फाइनल में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने निर्धारित पारी में 216 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया और श्रीलंका के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 69 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 147 रन से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।
एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट में भारत का यह लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले 2023 में भी भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इस बार श्रीलंका को सिल्वर मेडल मिला, जबकि पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
