बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमुई की हालिया घटना के संदर्भ में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट किया, उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और पुलिस को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता कानून का राज और न्याय के साथ विकास है।
‘14 करोड़ बिहारियों के सहयोग से बदलेगा बिहार’
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए केवल सरकार या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी पर्याप्त नहीं है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के 14 करोड़ लोगों की भागीदारी से ही बिहार में बदलाव आएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने व्यवहार और जिम्मेदारियों के जरिए प्रदेश के विकास में योगदान देने की बात कही।
Also Read – नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी पर पुलिस कार्रवाई के बाद गरमाई सियासत, अनंत सिंह का आया बड़ा बयान
मुख्यमंत्री ने बिहार से दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए जाने वाले लोगों का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बिहार के लोग दूसरे राज्यों में काम करते हैं और वहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन भी प्राप्त करते हैं, उनके मुताबिक, सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में बिहार में ही रोजगार के अवसर बढ़ाना है, सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि अगले पांच वर्षों में बिहार के युवाओं और श्रमिकों को काम के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत न पड़े और उन्हें राज्य में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
11.5 लाख सरकारी नौकरियों और 43 लाख रोजगार का दावा
मुख्यमंत्री ने सरकार के पिछले कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 2020 से 2025 के बीच करीब 11.5 लाख सरकारी नौकरियां दी गईं और लगभग 43 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया, इसी आधार पर उन्होंने आगे भी रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात कही, सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सरकार का लक्ष्य बिहार को समृद्ध बनाना है, उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार के सभी विभागों और आम लोगों की भागीदारी जरूरी है।
