क्या भारत एक अंदरूनी जंग की ओर बढ़ रहा है? क्या जातिवाद और एकतरफा फैसलों की वजह से देश में गृह युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं? ये हम नहीं कह रहे… यह बड़ी और सनसनीखेज चेतावनी दी है खुद योग गुरु बाबा रामदेव ने!” बाबा रामदेव ने बड़ा धमाका करते हुए कहा है कि देश में सवर्ण समाज और पिछड़े, दलित व आदिवासी समाज के बीच खाई इतनी चौड़ी हो चुकी है कि अगर समय रहते इस नफरत को नहीं रोका गया, तो देश गृह युद्ध की आग में झुलस सकता है! उनका सीधा आरोप है कि एडमिशन से लेकर आरक्षण और प्रमोशन तक… बच्चों के मन में बचपन से ही जाति का जहर घोला जा रहा है!

रामदेव यहीं नहीं रुके! UGC के हालिया विवाद और कानूनों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने साफ कहा—’एकतरफा कानून देश में तबाही ला सकते हैं!’ उनका कहना है कि अगर SC/ST का अपमान गलत और असंवैधानिक है, तो किसी ब्राह्मण या सवर्ण का अपमान भी उतना ही असंवैधानिक है। गाली चाहे किसी को भी दी जाए, सजा का दायरा और कानून का डंडा सबके लिए बराबर होना चाहिए! ‘मूल निवासी बनाम बाहरी’ का एजेंडा चलाकर देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है! वोट बैंक और सत्ता की खातिर समाज को जातियों में बांटने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने अपील की कि देश को तोड़ना बंद करो! संविधान हर नागरिक को बराबरी का हक देता है, तो फिर यह भेदभाव क्यों? उन्होंने कहा कि प्रतिभा और योग्यता को दरकिनार कर सिर्फ जाति के आधार पर फैसले होंगे, तो समाज का ताना-बाना बिखर जाएगा!” तो क्या बाबा रामदेव का यह डर वाजिब है? क्या सच में जातिगत राजनीति देश को एक बड़े टकराव की ओर धकेल रही है?
