लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 24 सितंबर को लखनऊ विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन करेंगे।
करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाली इन योजनाओं के तहत भूखंडों के पंजीकरण का भी शुभारंभ किया जाएगा।मुख्यमंत्री इस दौरान 2,166 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पांच बहुमंजिला आवासीय अपार्टमेंट का भी शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन आगरा एक्सप्रेसवे के निकट ग्राम दोना में किया जाएगा।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, बृजलाल और संजय सेठ, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत कई विधायक और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे। इनमें डॉ. नीरज बोरा, जया देवी, डॉ. राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला और अमरेश कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
