आखिर सनातन को एकजुट करने की बात करने वाली राजनीति के दौर में, हिंदू समाज को बांट कौन रहा है? ‘राम’ के नाम पर सत्ता के शिखर तक पहुँचने वाली बीजेपी अचानक ‘जय भीम’ के नारों की शरण में क्यों जाने लगी? और सबसे बड़ा सवाल—क्या तुष्टिकरण और वोट बैंक का नया चक्रव्यूह अब देश को एक ऐसे खतरनाक मुहाने पर ले आया है, जहाँ से एक छोटी सी चिंगारी भी पूरे ताने-बाने को झुलसा सकती है? जी हाँ! यह सवाल हवा में नहीं उछल रहे… यह वो चिंताएँ हैं जिसने लखनऊ से लेकर दिल्ली की सत्ता और नागपुर तक के होश उड़ा दिए हैं!

गौर से देखिए हाल के महीनों की तस्वीरों को। पहले RSS प्रमुख मोहन भागवत का वो बड़ा बयान, जिसमें उन्होंने कहा जिसका उदय हुआ है, उसका अस्त भी होगा, और किसी को यह भ्रम नहीं रखना चाहिए कि सब कुछ उसकी इच्छा या नियंत्रण के अनुसार चलता है। और अब RSS के सरकार्यवाह दत्तातरेय होसबोले का वो विस्फोटक बयान, जिसने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। होसबोले ने साफ कहा—“अगर हिंदू समाज में जाति, भाषा और प्रांत के नाम पर दूरियाँ बढ़ती रहीं, तो इसके भीषण परिणाम पूरे देश को भुगतने होंगे!” यहाँ तक कि बाबा रामदेव भी चेतावनी दे चुके हैं कि दलित बनाम सवर्ण की यह बढ़ती खाई देश को गृहयुद्ध जैसी खतरनाक दिशा में धकेल सकती है। अब ज़रा इस आग की वजह समझिए सड़कों पर सवर्णों का गुस्सा: UGC नियमों, SC/ST एक्ट और आरक्षण व्यवस्था पर सामान्य वर्ग—खासकर ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज—में भारी असंतोष है। जो समाज कभी बीजेपी का सबसे मजबूत स्तंभ माना जाता था, आज वही यूपी से लेकर राजस्थान, दिल्ली और कश्मीर तक अपने बच्चों के भविष्य के लिए सड़कों पर हुंकार भर रहा है। इंटरनेट पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणियां, जातियों को नीचा दिखाने की होड़ और आपसी गाली-गलौज अब सिर्फ डिजिटल लड़ाई नहीं रही… इसकी वजह से जमीनी स्तर पर हत्याएं और हिंसा देखने को मिल रही हैं। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में चुनाव मुहाने पर हैं। बीजेपी हाईकमान भी यह भली-भांति जानता है कि अगर पारंपरिक वोट बैंक और सामान्य वर्ग में यह नाराजगी यूँ ही बनी रही, तो इसका राजनीतिक हर्जाना बहुत भारी होगा। यही वजह है कि जेपी नड्डा से लेकर तमाम बड़े नेता अब क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज के गुस्से को शांत करने और गलत नैरेटिव को काटने के लिए डैमेज कंट्रोल मोड में आ चुके हैं। सवाल अब भी वही है— क्या वोट बैंक की यह आक्रामक राजनीति समाज को जोड़ने का काम करेगी, या फिर सत्ता की भूख में सामाजिक ताने-बाने की बलि चढ़ जाएगी? फैसला आपको करना है!
