Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » कोहली ने वनडे में 15 हजार रन किये पूरे 139 रन की तूफानी पारी से भारत को दिलाई जीत
    Cricket Sports News

    कोहली ने वनडे में 15 हजार रन किये पूरे 139 रन की तूफानी पारी से भारत को दिलाई जीत

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोहली ने 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे।

    कोहली ने इस मुकाबले में 59 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में अपने 15 हजार रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह वनडे इतिहास में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ सचिन तेंदुलकर के नाम थी। कोहली ने 315वें वनडे की 303वीं पारी में 15 हजार रन पूरे किए।कोहली ने महज 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि 74 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह उनके वनडे करियर का 55वां शतक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 86वां शतक रहा।इस मुकाबले में कोहली ने एक और खास रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने वनडे की एक पारी में पहली बार 9 छक्के लगाए। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 छक्कों का था।

    कोहली की इस शानदार पारी के साथ कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक लगाया। गिल ने 108 गेंदों पर 110 रन बनाए। दोनों की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के 295 रन के लक्ष्य को 41.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया।इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, कोहली ने रन चेज में जीत का हिस्सा बनने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया। उनके नाम अब ऐसे मुकाबलों में 112 जीत हैं, जबकि पोंटिंग 111 जीत के साथ पीछे हैं।

    1st ODI Cricket News Greenfield International Stadium IND vs WI India vs West Indies India West Indies ODI Indian cricket team ODI Cricket Shubman Gill Shubman Gill Century virat kohli Virat Kohli 15000 Runs Virat Kohli 9 Sixes Virat Kohli Century Virat Kohli ODI Record Virat Kohli Record
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleUP News: एक लाख बच्चों को मिली स्टडी टेबल, CM योगी को बच्चों ने चिट्ठी लिखकर कहा- धन्यवाद
    Next Article बजट खर्च में तेजी लाए विभाग, अगले दो माह में 60% व्यय सुनिश्चित करें: सीएम योगी
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में लखनऊ का शानदार प्रदर्शन, सान्वी और एकाक्क्ष सिंह को सफलता

    November 5, 2026

    La Martiniere Girls’ College लखनऊ की किमायरा और आर्यन की जोड़ी ने जिम्नास्टिक में जीता गोल्ड!

    November 4, 2026

    उत्तर प्रदेश स्टेट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में लखनऊ का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते नौ पदक

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.