Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन जारी, सपा उतार सकती है 3 प्रत्याशी
    Breaking News Uttar Pradesh

    यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन जारी, सपा उतार सकती है 3 प्रत्याशी

    Rashmi RaiBy Rashmi RaiSeptember 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है, प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार, 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन हुआ, पार्टी के स्तर पर 8 सीटों के लिए कई नामों पर चर्चा की गई है, इनमें स्मृति ईरानी, कौशल किशोर, हरीश द्विवेदी, रेखा वर्मा, गीता शाक्य, राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, प्रियंका रावत, हरदीप सिंह पुरी, बृजलाल, प्रकाश पाल और दुर्विजय शाक्य समेत कई नाम बताए जा रहे हैं हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर नहीं लगाई गई है, रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदेश स्तर से संभावित नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने की प्रक्रिया भी चल रही है, अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व की ओर से किया जाना है।

    सपा की भी चुनावी तैयारी तेज

    दूसरी ओर समाजवादी पार्टी भी राज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय है। पार्टी की ओर से तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी की जा रही है, इसके लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे जाने की बात सामने आई है हालांकि, सपा ने अभी अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

    Also Read – पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कों की होगी बड़े स्तर पर मरम्मत, 1 अक्टूबर से चलेगा रोड रेस्टोरेशन अभियान

    16 अक्टूबर को होगा मतदान

    निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है, 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे, 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी, चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी होनी है।

    10 सीटों पर क्या है मौजूदा स्थिति?

    उत्तर प्रदेश की जिन 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, उनमें से 8 सीटें फिलहाल बीजेपी के पास हैं, जबकि एक-एक सीट समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास है, मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है, राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश विधानसभा के निर्वाचित विधायक मतदान करते हैं और चुनाव एकल संक्रमणीय मत के जरिए आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत होता है, ऐसे में विधानसभा में दलों की मौजूदा संख्या चुनावी समीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    Also Read – आगरा में CEC ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन, 6 गिरफ्तार; गंभीर धाराओं में मुकदमा

    फिलहाल सभी की नजरें बीजेपी के उम्मीदवारों के ऐलान और समाजवादी पार्टी की ओर से घोषित किए जाने वाले तीन नामों पर टिकी हैं, नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक आने के साथ ही यूपी की 10 राज्यसभा सीटों को लेकर सियासी तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

    फतेहपुर हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
    bjp breaking news Latest news up news uttar pradesh
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleआगरा में CEC ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन, 6 गिरफ्तार; गंभीर धाराओं में मुकदमा
    Next Article कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, एपी तटबंध का हिस्सा टूटा; गांवों में बाढ़ का खतरा
    Rashmi Rai

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.